Kullu News: बर्फ के फाहों में सैलानियों ने की मस्ती
मनाली। पर्यटन नगरी में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। बुधवार को दोपहर बाद मनाली में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। रोहतांग दर्रा और अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में भी बर्फ के फाहे गिरे और यहां सैर सपाटे को पहुुंचे सैलानियों ने खूब मस्ती की। हालांकि बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं हुई। इसके अलावा मनाली पीक, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा आदि चोटियों में बर्फबारी का दौर शाम तक जारी रहा। मौसम की करवट के बाद से मनाली के पर्यटन कारोबारियों को आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 23:24 IST
Kullu News: बर्फ के फाहों में सैलानियों ने की मस्ती #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
