India-China Border: बढ़ा 'सीमा दर्शन' का क्रेज, वादियों का दीदार करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
भारत-चीन सीमा पर स्थित पर्यटक व धार्मिक स्थलों को लेकर पर्यटकों में रुचि बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में इस साल पर्यटक काफी संख्या में सीमांत क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। चीन सीमा पर देवताल, पार्वती कुंड के साथ ही नीती पास तक पर्यटक पहुंच रहे हैं। इस बार यहां जाने के लिए ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था है। इससे पर्यटकों को यहां पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। मई माह के आखिरी में नीती अल्ट्रा मैराथन के बाद से यहां पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मैराथन के बाद से अब तक सीमा दर्शन के लिए 1674 लोग पहुंचे हैं। सिर्फ देवताल व पार्वती कुंड जाने वाले पर्यटकों की संख्या 283 पहुंच गई है। यह संख्या पिछले वर्षोंके मुकाबले काफी अधिक है। Uttarakhand Weather:सुबह से चढ़ा पारा, मैदानी इलाकों में फिलहाल बारिश के आसार नहीं, गर्मी करेगी परेशान देवताल जाने के लिए माणा से होकर जाना पड़ता है। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित देवताल की दूरी माणा से 55 किमी है। यहां की बड़ी झील और बर्फ से ढकी चोटियां पर्यटकों में रोमांच भर देते हैं। इस क्षेत्र में बरसात के बाद पर्यटकों की संख्या अधिक बढ़ जाती है लेकिन इस बार अभी से पर्यटक काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 16:00 IST
India-China Border: बढ़ा 'सीमा दर्शन' का क्रेज, वादियों का दीदार करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक #CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #Tourists #India-chinaBorder #BorderDarshan #NitiValley #SubahSamachar
