अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन: घर बैठे ही अब बनाएं क्यूआर, नेपाल जाना हुआ आसान;अब आसानी से जा सकेंगे पर्यटक
भारत से सड़क मार्ग के जरिए नेपाल जाने वाले पर्यटकों के लिए अब यात्रा और भी आसान हो गई है। नेपाल सरकार ने नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम के तहत एक नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। इसके माध्यम से भारतीय और अन्य विदेशी पर्यटक अपनी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन और परमिट अब घर बैठे ही ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। नेपाल के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत कस्टम विभाग की ओर से विकसित इस प्रणाली का उद्घाटन वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वागले ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में किया। इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब पर्यटकों को सीमा पर लंबी प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 10:47 IST
अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन: घर बैठे ही अब बनाएं क्यूआर, नेपाल जाना हुआ आसान;अब आसानी से जा सकेंगे पर्यटक #CityStates #Maharajganj #MaharajganjUpdate #CityAndState #SubahSamachar
