Agra News: गर्मी से ताज-किले पर सैलानियों की बिगड़ी तबीयत, हुए बेहोश
आगरा। भीषण गर्मी के कारण मंगलवार को ताजमहल और आगरा किला देखने आए विदेशी पर्यटकों सहित कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीपी गिरने से कई पर्यटक अचेत हो गए तो कई पानी की कमी के कारण गिर पड़े। केरल से ताजमहल देखने आए पर्यटकों के एक समूह में शामिल 62 वर्षीय रेहाना दोपहर करीब 1 बजे ताजमहल देखकर वापस लौट रही थीं। वह धूप में बेहोश होकर गिर गईं। महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। दुबई से आई मुमताज की तबीयत भी ताज में बिगड़ गई। वहीं, आगरा किला में नागपुर से आई सॉलिया को शरीर में दर्द और कमजोरी की शिकायत हुई। फ्रांस की महिला पर्यटक ली फुस्टिक और केन्या की मुमताज ओमर को बीपी लो होने की वजह से चक्कर आने लगे। कन्नौज के कौशलेंद्र के पैर में चोट लग गई, जिन्हें मौके पर ही उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने सलाह दी कि दोपहर में भीषण गर्मी से बचने के लिए पानी की बोतल, छाता और ओआरएस रखें।---------ताज सुरक्षा पुलिस ने पर्यटकों को पिलाया शरबत आगरा। पर्यटकों को राहत देने के लिए ताज सुरक्षा पुलिस ने मंगलवार को पश्चिमी गेट के निकास द्वार पर शीतल शरबत और प्रसाद वितरण का आयोजन किया। दोपहर की चिलचिलाती धूप में ताजमहल देखकर बाहर निकल रहे सैलानियों को जब पुलिस के हाथों ठंडा शरबत मिला, तो उनके चेहरे खिल उठे। प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। इस दौरान उपनिरीक्षक शिवराज सिंह, विजय प्रताप यादव, सविता आदि मौजूद रही। -----------बंदर के हमले में सुरक्षाकर्मी घायल, पर्यटकों में दहशत आगरा। आगरा किला में मंगलवार को एसआईएस जवान पर बंदर ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। मंगलवार सुबह सुरक्षाकर्मी इंद्रजीत ड्यूटी पर तैनात थे, तभी एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया और उनके हाथ पर काट लिया। इससे पर्यटकों में दहशत फैल गई। घायल इंद्रजीत को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया और उपचार दिया गया। उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 02:49 IST
Agra News: गर्मी से ताज-किले पर सैलानियों की बिगड़ी तबीयत, हुए बेहोश #TouristsAtTheTajFortFellIllDueToTheHeatAndFainted. #SubahSamachar
