Himachal: अटल टनल के पास सड़क हादसे में पर्यटक की मौत, तीन घायल, कसोल में पंजाब का युवक डूबा
अटल टनल नॉर्थ पोर्टल में हुए सड़क हादसे में राजस्थान के सीकर जिले के पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9:00 बजे के आसपास अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर साथ में बन रहे दूसरे पुल के बेसमेंट पर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान 32 वर्षीय कैलाश कुमार पुत्र गोविंद राम की मौत हो गई। कैलाश कुमार मूल रूप से राजस्थान के सीकर जिले के मंडोता गांव के रहने वाले थे। वहीं घायलों में राजेंद्र पुत्र गोविंद निवासी गांव मंडला सीकर राजस्थान, आदित्य पुत्र मंगल सिंह निवासी पलिया कलां लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश और सिद्धार्थ सिंह शेखावत पुत्र भाबर सिंह निवासी खाटू श्याम सीकर शामिल हैं। एसपी लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 18:00 IST
Himachal: अटल टनल के पास सड़क हादसे में पर्यटक की मौत, तीन घायल, कसोल में पंजाब का युवक डूबा #CityStates #HimachalPradesh #Kullu #Shimla #TouristDiedKullu #SubahSamachar
