Top News: आज भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्च; BCCI बोला- रोहित के संन्यास के कयास गलत; ईरान में 7वीं रात भी हमले

आज शनिवार, 18 जुलाई 2026 को देश-दुनिया की बड़ी और अहम खबरों के साथ एक बार फिर हाजिर है अमर उजाला। सबसे पहले बात अंतरिक्ष की, जहां आज भारत के अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश का पहला निजी रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च होगा। स्काईरूट का यह रॉकेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ से लिखा पोस्टकार्ड भी अंतरिक्ष में लेकर जाएगा। वेस्ट एशिया से बड़ी खबर यह है कि ईरान में अमेरिकी सेना की कार्रवाई लगातार सातवीं रात भी जारी रही। कई इलाकों में बमबारी की गई, जिसमें पुलों और जल आपूर्ति से जुड़े ढांचों को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। उधर, अमेरिका ने इराक के साथ 60 अरब डॉलर के बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। देश की बात करें तो छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या और सामूहिक आत्महत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वहीं, जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में कथित मेडिकल लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां प्रसूता को गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने के बाद उसकी किडनी खराब हो गई और उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और 30 से अधिक प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं। दूसरी ओर, लद्दाख की पुगा घाटी में देश के पहले दो जियोथर्मल (भू-तापीय) कुओं की शुरुआत हुई है, जिसे स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खेल जगत से अच्छी खबर यह है कि बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए साफ किया है कि लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा। वहीं, कांवर यात्रा को देखते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी और यात्रा के दौरान इस मार्ग पर प्रतिबंध लागू रहेगा। अंतरराष्ट्रीय खबरों में मेक्सिको के तट पर 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसके बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, विदेश मंत्रालय ने बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर जापान के पूर्व मंत्री के दावों को निजी राय बताते हुए भारत सरकार के रुख से उनका कोई संबंध नहीं होने की बात कही है। देश-दुनिया की इन सभी बड़ी खबरों को विस्तार से पढ़ें

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 05:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Top News: आज भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्च; BCCI बोला- रोहित के संन्यास के कयास गलत; ईरान में 7वीं रात भी हमले #IndiaNews #National #TopNews #IndiaFirstPrivateRocketLaunch #SkyrootVikram1 #PmModi #SubahSamachar