TOP News: राम मंदिर ट्रस्ट पर कसेगा शिकंजा; पहाड़ों पर मौसम का कहर; भारत-इंग्लैंड पहले T20 में बारिश बना विलेन

आज गुरुवार, 2 जुलाई 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे, राम मंदिर में दान गबन मामले में ट्रस्ट की अहम बैठक के बारे में, जो 6 जुलाई को होगी, जिसमें दो तिहाई बहुमत से चंपत राय और अनिल मिश्रा का भविष्य तय होगा। फिर बार होगी, देश में मानसून की, जिसने पहाड़ों में कहर बरपाया है। हालांकि उत्तर भारत में इसके आगमन से पहले हल्की बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से जनता को राहत मिली है। उधर, राम मंदिर दान गबन मामले में ट्रस्ट के पांच साल के ऑडिट का फिर से ऑडिट किया जाएगा, क्योंकि चढ़ावे में मिले जेवरात का ब्योरा नहीं मिल रहा है। वहीं, कल से शुरू हो रही 57 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन की अभिलाषा लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था 2 जुलाई को बालटाल और नुनवान आधार शिविरों में पहुंचेगा। उधर, वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में मृतकों का आंकड़ा 2200 तक पहुंच गाया। जबकि फीफा विश्व कप में बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ा है।एक क्लिक में पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 03:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TOP News: राम मंदिर ट्रस्ट पर कसेगा शिकंजा; पहाड़ों पर मौसम का कहर; भारत-इंग्लैंड पहले T20 में बारिश बना विलेन #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #SubahSamachar