Top News: संसद में सरकार को घेरेगा विपक्ष; CWG में भारत को एक गोल्ड समेत चार पदक; अस्पताल से छूटेंगे वांगचुक

आज से संसद के मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है। विपक्षी दल सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। उनके पास दिल्ली में छात्रों पर बलप्रयोग जैसे ज्वलंत मुद्दे के अलावा अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मामले भी हैं। राजनीति के अलावा स्कॉटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स भी लगातार चर्चा में है। यहां चौथे दिन की प्रतियोगिताओं में तीन पदक जीतने के साथ ही भारत के कुल चार मेडल हो गए हैं। दिल्ली से जुड़े अन्य अहम मामलों में आज सोनम वांगचुक की रिहाई और छात्र आंदोलन के दौरान पीएम मोदी के लिए इस्तेमाल किए गए कंटेंट की जांच का मामला भी चर्चा में है। दिल्ली पुलिस 2500 चेहरों को खंगाल रही है। मनोरंजन की खबरों में इंडियन आइडल 16 की विजेता का एलान भी सुर्खियों में है। खेल की खबरों में कॉमनवेल्थ गेम्स के अलावा फ्रांस में आयोजित टूर डी फ्रांस के विजेता की घोषणा भी बड़ी खबरों में शामिल है।अंतरराष्ट्रीय खबरों में इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का अमेरिका दौरा और पश्चिम एशिया में ईरान के साथ अमेरिका के टकराव थमने की खबर सुर्खियों में है।अमर उजाला के इसलिंक पर पढ़ें बिहार चुनाव, देश-दुनिया, खेल, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति और अपराध जगत से जुड़ी अहम खबरें

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 02:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Top News: संसद में सरकार को घेरेगा विपक्ष; CWG में भारत को एक गोल्ड समेत चार पदक; अस्पताल से छूटेंगे वांगचुक #IndiaNews #National #SubahSamachar