TOP News: ईरान ने ठुकराया ट्रंप का अल्टीमेटम; संकट के बीच भारत की कूटनीतिक जीत; LPG संकट के दावे और सच्चाई
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन ईरान ने इसे सख्त शब्दों में खारिज कर दिया है। ईरान की सेना के केंद्रीय कमांड खातम अल-अनबिया से जुड़े जनरल अली अब्दोल्लाही ने ट्रंप के इस बयान को 'बेबस, घबराया हुआ, असंतुलित और बेवकूफी भरा कदम' बताया। उनका कहना है कि अमेरिका की इस तरह की धमकियों से ईरान झुकने वाला नहीं है। वहीं दिल्ली में गहराते गैस संकट ने अब छोटे ढाबों और रेहड़ी-पटरी पर खाना बेचने वालों की रोजी-रोटी पर सीधा असर डाला है। पहले जहां एलपीजी सिलेंडर की नीली लौ पर दाल-रोटी पकती थी, वहां लकड़ी और कोयले के चूल्हे जल रहे हैं। धुएं के बीच खाना बनाना मजबूरी बन गया है और बढ़ती लागत ने छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी है।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 05, 2026, 06:39 IST
TOP News: ईरान ने ठुकराया ट्रंप का अल्टीमेटम; संकट के बीच भारत की कूटनीतिक जीत; LPG संकट के दावे और सच्चाई #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #SubahSamachar
