Top News: पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज, होर्मुज के लिए ट्रंप ने किया प्रोजेक्ट फ्रीडम का एलान

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आएंगे। ये चुनावी नतीजे पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, असम में हिमंत बिस्व सरमा, तमिलनाडु में स्टालिन और केरल में पिनरई विजयन जैसे कद्दावर नेताओं की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम चलाने का एलान किया है। इधर, दिल्ली, यूपी, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। उधर, हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से आज सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 05:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Top News: पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज, होर्मुज के लिए ट्रंप ने किया प्रोजेक्ट फ्रीडम का एलान #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #AmarUjalaTopNews #TopNews #SubahSamachar