TOP News: ईरान युद्ध में अमेरिका ने उतारा USS त्रिपोली युद्धपोत; देश में मौसम का अलर्ट; पढ़ें आज की सुर्खियां
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिनऔर भयावह होताजा रहाहै। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों परजोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने30वेंदिन में प्रवेश कर चुका हैऔर पूरे क्षेत्र में तनाव अब भीचरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अबअमेरिका ने अपनी सैन्य रणनीति को और आक्रामक बना दिया है। इसके तहत अमेरिका ने अपना विशाल युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली तैनात कर दिया है, जो करीब 3,500 मरीन के साथ अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) क्षेत्र में पहुंच चुका है। वहीं देशभर में इस समय मौसम का मिला-जुला और अस्थिर रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम के तीखे विरोधाभास को दिखाता है।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 03:36 IST
TOP News: ईरान युद्ध में अमेरिका ने उतारा USS त्रिपोली युद्धपोत; देश में मौसम का अलर्ट; पढ़ें आज की सुर्खियां #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #SubahSamachar
