Top News: ट्रंप की इस्राइल को युद्धविराम की सलाह, ईरान से तेल-गैस आयात का रास्ता खुला; भारत को होगा फायदा

अंतरराष्ट्रीय राजनीति से लेकर घरेलू नीतियों और खेल जगत तक शुक्रवार का दिन कई अहम घटनाओं का गवाह रहा। इस्राइल-हिजबुल्ला युद्धविराम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने संघर्ष रोकने के लिए इस्राइल पर दबाव बनाया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) में टूट के बाद लोकसभा में राजग और इंडिया ब्लॉक के शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव देखने को मिला। एफएटीएफ ने विवेक अग्रवाल को अपना नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दूसरी ओर, ईरान पर प्रतिबंधों में ढील की संभावना के बीच भारत के लिए सस्ते कच्चे तेल और गैस का रास्ता खुलता दिख रहा है। केंद्र सरकार गांवों की सड़कों को डिजिटल पहचान देने की तैयारी में है, जबकि रेलवे ने 13 साल बाद बिना टिकट यात्रा पर जुर्माना दोगुना करने का फैसला किया है। खेल जगत में फीफा विश्व कप में अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अगले दौर में जगह बनाई, जबकि नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे। हालांकि उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया। उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 02:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Top News: ट्रंप की इस्राइल को युद्धविराम की सलाह, ईरान से तेल-गैस आयात का रास्ता खुला; भारत को होगा फायदा #IndiaNews #National #SubahSamachar