सुर्खियां: चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर आज से किसानों का पक्का मोर्चा, कार्यकर्ता अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती

मानसून की चाल ने इस बार लोगों की चिंता बढ़ाई है। देश में कुल बारिश कम रही, लेकिन कई जगह भारी बारिश से बाढ़ और जलभराव जैसी स्थिति बनी। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसान आज से पक्का मोर्चा शुरू करने जा रहे हैं। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल मैप्स पर लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमेरिका करने को कहा है, जिस पर कनाडा में विरोध हो रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के बीच अगस्त के तापमान ने भी चिंता बढ़ाई है। अमेरिका में दुष्कर्म के दोषी भारतीय मूल के गुरमीत सिंह की नागरिकता रद्द कर दी गई है। नोएडा-दिल्ली दुष्कर्म मामले में आरोपी की मां ने बेटे को निर्दोष बताया है। उधर, आज से रसोई, हवाई सफर और बैंकिंग से जुड़े कई नियम बदल रहे हैं। तीन हाई कोर्ट के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश की गई है। जम्मू के कठुआ में पाकिस्तानी मोबाइल नंबर वाली रिंग के साथ एक कबूतर मिलने से जांच शुरू हुई है। फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी के कथित संन्यास पत्र को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अमेरिकी चुनाव में सेना की तैनाती को लेकर डेमोक्रेट्स की चिंता के बीच शीर्ष सैन्य अधिकारी ने स्थिति साफ की है। कौशांबी धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। वहीं, गरीब मजदूरों के लिए दिए गए सस्ते चावल को कारोबारियों को बेचने के आरोप में सीबीआई ने एफसीआई और नेरामैक के अधिकारियों पर मामला दर्ज किया है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 01, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सुर्खियां: चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर आज से किसानों का पक्का मोर्चा, कार्यकर्ता अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #SubahSamachar