Top News: उद्धव गुट में टूट की अटकलें, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पढ़ें सुर्खियां
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है, जहां उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें लगाई जा रही हैं और कई सांसदों के फोन बंद होने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। उधर, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी मामले में एसआईटी ने 2021 से अब तक का पूरा रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के साथ अहम बैठकें कर भरोसे और साझेदारी पर जोर दिया। इसी बीच, दिल्ली में ओजोन प्रदूषण बढ़ा, मई में 45 में से 24 केंद्रों पर स्तर मानक से ऊपर दर्ज हुआ। देशभर में मौसम के बदले मिजाज को लेकर आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नोएडा एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू होने और किशाऊ बांध परियोजना पर छह राज्यों में सहमति बनने की खबर है। फीफा विश्व कप में फ्रांस ने सेनेगल को हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, बॉलीवुड से जुड़े एक भावुक वीडियो में अनुपम खेर ने अपनी मां दुलारी के शिमला लौटने की कहानी साझा की।एक ही क्लिक में पढ़िए दिनभर की अहम खबरें-
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 02:31 IST
Top News: उद्धव गुट में टूट की अटकलें, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पढ़ें सुर्खियां #IndiaNews #National #SubahSamachar
