TOP News: संसद के विशेष सत्र पर सियासत तेज; जंग के बीच जेलेंस्की का बड़ा दावा; उत्तर भारत में गर्मी के तेवर
उत्तर भारत में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि उनके रोबोट के सामने रूसी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया है। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। देशभर में नामित पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 556 शाखाओं में पंजीकरण कराया जा सकेगा। उधर,, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि परिसीमन की जल्दबाजी वाली प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से पहले सभी राजनीतिक दलों और राज्यों के साथ व्यापक परामर्श किया जाए। थरूर ने कहा कि यदि प्रक्रिया में जल्दबाजी की गई तो यह देश के संघीय ढांचे के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र 15 अप्रैल को गौतमबुद्धनगर के यमुना सिटी में होने जा रहा है। इसमें वह 'जीवांजलि विचारों से बदलाव तक' विषय पर संबोधित करेंगी। उधर, अमेरिका में इस्राइल के राजदूत येहिएल लाइटर ने दक्षिण लेबनान में युद्ध विराम को लेकर कोई प्रतिबद्धता जताने से इनकार किया। हालांकि, वॉशिंगटन डीसी में लेबनान के राजदूत नाडा हमादेह के साथ अपनी बैठक को उन्होंने 'शानदार दो घंटे की बातचीत' बताया। संसद के विशेष सत्र में इस सप्ताह महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। वहीं, महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस में मुस्लिम कर्मचारियों द्वारा हिंदू महिला कर्मचारियों के यौन शोषण और धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस गहन जांच कर रही है। पुलिस अब फरार आरोपी निदा खान समेत गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों को खंगाल रही है। आईपीएल की बात करें तो नूर अहमद की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 32 रनों से हरा दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 04:21 IST
TOP News: संसद के विशेष सत्र पर सियासत तेज; जंग के बीच जेलेंस्की का बड़ा दावा; उत्तर भारत में गर्मी के तेवर #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #SubahSamachar
