TOP News: पश्चिम एशिया में कायम होगी शांति, देश के कई राज्यों में गर्मी बढ़ने के आसार; पढ़ें अहम सुर्खियां

आज सोमवार, 15 जून 2026 की तारीख में देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है, जहां अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी समझौता पूरा होने की घोषणा करते हुए अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की बात कही है। वहीं देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज पहली उड़ान रवाना होगी, जो किसान और कामगारों को लेकर लखनऊ जाएगी। खेल जगत में भारतीय महिला टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान को 106 रन पर समेट दिया, जिसमें दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 15, 2026, 03:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TOP News: पश्चिम एशिया में कायम होगी शांति, देश के कई राज्यों में गर्मी बढ़ने के आसार; पढ़ें अहम सुर्खियां #IndiaNews #National #TopNewsToday #TopNews #SubahSamachar