सुर्खियां: छह राज्यों में नए राज्यपाल; कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला; राहुल गांधी की याचिका में खामियां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केरलम, कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु और उत्तराखंड में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है। वहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण बढ़ाने वाले राज्य कानून के प्रावधानों को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया है। उधर, दिल्ली में मंगलवार को भी कई प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 2027 की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के 11 नेताओं की याचिका में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने 14 खामियां बताई हैं। जेएनयू की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और तेल टैंकर पर हमले का दावा किया है। वहीं, शिमला में भूस्खलन और अचानक बाढ़ के खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर की जेलों में कैदियों के खान-पान में सुधार के लिए 8.5 करोड़ रुपये की खाद्य सामग्री खरीदी जाएगी। भारतीय नौसेना में स्वदेशी युद्धपोत मंगरोल शामिल हो गया है। वहीं, नवरात्रि पर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के घर माता की चौकी का आयोजन हुआ, जिसमें मृणाल ठाकुर भी शामिल हुईं। उधर, डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका को हराने से छह विकेट दूर है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 13, 2026, 04:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सुर्खियां: छह राज्यों में नए राज्यपाल; कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला; राहुल गांधी की याचिका में खामियां #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #SubahSamachar