TOP News: ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला; आज से फीफा विश्वकप का आगाज; दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का अलर्ट
आज गुरुवार, 11 जून 2026 की तारीख में देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की पहली बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है, जहां अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका द्वारा किए गए बड़े हमले के बाद तेहरान समेत कई शहरों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। उधर, देश में मौसम ने भी करवट ले ली है। मानसून के सक्रिय होने के साथ पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आज से फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ फीफा विश्वकप का आगाज होने जा रहा है। इसमें 48 टीमों, 104 मुकाबलों और रिकॉर्ड प्राइज मनी के साथ इतिहास रचने की तैयारी में है। वहीं, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जनता का विद्रोह और तेज हो गया है। दमन और गोलीबारी के बावजूद करीब 1.5 लाख प्रदर्शनकारी रावलकोट की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे पाकिस्तान की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 03:52 IST
TOP News: ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला; आज से फीफा विश्वकप का आगाज; दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का अलर्ट #IndiaNews #National #TopNews #TopNewsToday #SubahSamachar
