TOP News: ईरान ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें; INDIA गठबंधन की बैठक आज; उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश के आसार

देश-दुनिया की कई बड़ी खबरें आज सुर्खियों में हैं। राजधानी दिल्ली में INDIA गठबंधन की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें विपक्षी दलों की रणनीति और एकजुटता पर चर्चा होगी। वहीं, पश्चिम एशिया में तनाव फिर बढ़ता नजर आ रहा है। युद्धविराम की अटकलों के बीच ईरान द्वारा इस्राइल पर मिसाइलें दागे जाने की खबरों ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। दूसरी ओर, उत्तर भारत में गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे राहत मिल सकती है। उधर, जयपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने रात 12 बजे से सोशल मीडिया और इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 04:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TOP News: ईरान ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें; INDIA गठबंधन की बैठक आज; उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश के आसार #IndiaNews #National #TopNews #TopNewsToday #SubahSamachar