Top News: ईरान ने US को भेजा 14 सूत्रीय प्रस्ताव, देश में गहराया जल संकट; कई राज्यों में बारिश से राहत के आसार
ईरान ने अमेरिका को 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजकर नाकाबंदी हटाने और लेबनान समेत कई मोर्चों पर चल रहे संघर्ष को खत्म करने की मांग रखी है, जिससे पश्चिम एशिया में नई कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। दूसरी ओर भारत में मौसम ने भी रफ्तार बदल ली है पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार के बीच तापमान में गिरावट का अलर्ट जारी है। वहीं पुणे का नसरापुर मामला लोगों को झकझोर रहा है, जहां संवेदनशील हालात को देखते हुए अंतिम संस्कार से पहले श्मशान घाट पर सुरक्षा कड़ी करनी पड़ी। इसी बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति भी गर्म है, जहां अभिषेक बनर्जी के तीखे बयान ने फलता उपचुनाव को सीधा सियासी टकराव का मैदान बना दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 02:51 IST
Top News: ईरान ने US को भेजा 14 सूत्रीय प्रस्ताव, देश में गहराया जल संकट; कई राज्यों में बारिश से राहत के आसार #IndiaNews #National #TopNews #TopNewsToday #SubahSamachar
