Top 5 Holi Places: इस बार घर नहीं, इन 5 शहरों में मनाएं जिंदगी की सबसे यादगार होली

Holi Travel Destinations: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा और उत्साह का जीवंत उत्सव है। होली पर देशभर में रंगों की फुहार और त्योहार की मिठास घुल जाती है। अलग-अलग राज्यों और शहरों में होली का उत्सव भिन्न भिन्न तरीके से मनाया जाता है। कहीं रंगों की होली खेली जाती है तो कहीं लठमार होली का चलन है। कुछ कृष्ण बाल लीलाओं की याद में होली मनाते हैं तो कुछ करीबियों को और करीब लाने के लिए उत्सव में शामिल होते हैं। अगर आप भी होली के अलग रंगों को देखना चाहते हैं तो इस बार देश के उन जगहों की यात्रा करें, जहां की होली सबसे मशहूर व लोकप्रिय मानी जाती है। इस बार होली को यादगार बनाने के लिएइन 5 जगहों पर मनाई जाने वाली होली में शामिल हो सकते हैं। हालांकि होली पर यात्रा से पहले होटल में एडवांस बुकिंग जरूर करा लें। कैमरा व मोबाइल को वाॅटरप्रूफ रखें। स्थानीय परंपराओं को सम्मान करें औऱ भीड़भाड़ में अपने सामान का ध्यान रखें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 10:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Top 5 Holi Places: इस बार घर नहीं, इन 5 शहरों में मनाएं जिंदगी की सबसे यादगार होली #Travel #National #Holi2026 #SubahSamachar