15 लाख के बजट में धांसू ईवी कार: सिंगल चार्ज में तय करेंगी लंबी दूरी, क्या हैं खास फीचर?
भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है और कार कंपनियां हर बजट में बेहतरीन ईवी पेश कर रही हैं। अगर आपका बजट 15 लाख रुपये से कम है और आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार में कई मजबूत और भरोसेमंद विकल्प मौजूद हैं। ये गाड़ियां न केवल ईंधन का भारी खर्च बचाती हैं बल्कि आधुनिक फीचर्स, सुरक्षा और बेहतरीन ड्राइविंग रेंज भी देती करती हैं। Tata Punch EV: बजट और रेंज में शानदार ऑप्शन टाटा पंच ईवी कम कीमत में इलेक्ट्रिक एसयूवी का एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत लगभग 9.99 लाख से शुरू होकर 14.29 लाख रुपये तक जाती है। इसमें दो बैटरी पैक 25 kWh और 35 kWh के ऑप्शन मिलते हैं, जो सिंगल चार्ज में करीब 315 किमी से 421 किमी तक की एआरएआई-सर्टिफाइड रेंज देते हैं। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर और 5-स्टार सेफ्टी जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए है। Tata Nexon EV: देश की सबसे भरोसेमंद इलेक्ट्रिक SUV भारतीय ईवी बाजार में राज करने वाली टाटा नेक्सन ईवी के एंट्री और मिड-लेवल वेरिएंट्स 15 लाख रुपये के बजट में आसानी से आ जाते हैं। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 12.49 लाख है। इसमें 30 kWh और 45 kWh के बैटरी ऑप्शंस मिलते हैं, जो फुल चार्ज में 325 किमी से 489 किमी तक की एआरएआई रेंज देते करते हैं। दमदार डिजाइन, वायरलेस चार्जिंग, 6 एयरबैग्स और बेहतरीन केबिन स्पेस इसे फैमिली कार के तौर पर बेहद खास बनाते हैं। MG Windsor EV: लग्जरी केबिन और अनोखा बैटरी ऑप्शन एमजी मोटर की विंडसर ईवी अपने सेगमेंट में अनूठे डिजाइन और लग्जरी स्पेस के लिए जानी जाती है। इसकी शुरुआती कीमत बिना बैटरी रेंटल स्कीम के 13.50 लाख के करीब है। इसमें 38 kWh क्षमता वाला बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 331 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें 15.6-इंच का विशाल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 135-डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलते हैं। Citroen eC3: शानदार राइड कम्फर्ट और स्पेस फ्रेंच कार निर्माता सिट्रॉन की ईसी3 एक प्रैक्टीकल और कंफर्टेबल इलेक्ट्रिक हैचबैक है। इसकी कीमत 11.61 लाख से शुरू होकर 13.50 लाख तक जाती है। इस गाड़ी में 29.2 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने पर 320 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसका सस्पेंशन सेटअप भारतीय सड़कों के हिसाब से काफी बेहतरीन है, जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी काफी कंफर्टेबल परफोर्मेंस देती है। 15 लाख रुपये की रेंच में कौन सी कार है बेस्ट इन चारों कारों में से अपनी जरूरत के हिसाब से सही ऑप्शन चुनना काफी आसान है। अगर आप बेहतरीन सुरक्षा और कॉम्पैक्ट साइज चाहते हैं तो टाटा पंच ईवी बेस्ट है। लंबी रेंज और मजबूत पहचान के लिए टाटा नेक्सन ईवी पर दांव लगाया जा सकता है। वहीं अगर केबिन में लग्जरी स्पेस और बड़ा टचस्क्रीन चाहिए तो एमजी विंडसर ईवी और बेहतरीन राइड कम्फर्ट के लिए सिट्रॉन ईसी3 एक समझदारी भरा विकल्प साबित होता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 19, 2026, 13:33 IST
15 लाख के बजट में धांसू ईवी कार: सिंगल चार्ज में तय करेंगी लंबी दूरी, क्या हैं खास फीचर? #Automobiles #National #BestElectricCarsUnder15Lakh #ElectricCarsIndia2026 #TataNexonEvPrice #TataPunchEvRange #SubahSamachar
