Tonk: पत्नी के सामने एनीकट में डूबा किसान, बचाने पहुंचा जीजा भी नहीं कर सका मदद; सर्च ऑपरेशन जारी
टोंक जिले के पचेवर थाना क्षेत्र में माशी नदी पर बने एनीकट में नहाते समय एक किसान डूब गया। घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। किसान की पत्नी के शोर मचाने पर उसका जीजा बचाने पहुंचा, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में लापता हो चुका था। गुरुवार को भी नहीं चला किसान का पता सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक ग्रामीणों की मदद से तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह 9.30 बजे से SDRF और सिविल डिफेंस की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। दोपहर 2.30 बजे तक किसान का पता नहीं चल पाया। नहाते समय गहरे पानी में गया किसान पचेवर थाना प्रभारी प्रीति रतनू ने बताया कि बाछेड़ा निवासी कानाराम बावरी (27), पुत्र सकराम बावरी, बंटाई पर खेती करता था। खेत मालिक जयपुर जिले के मेहंदवास गांव का रहने वाला है। कानाराम पिछले कुछ वर्षों से खेत पर टपरी बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। बुधवार शाम वह अपनी पत्नी के साथ खेत से करीब 150 मीटर दूर माशी नदी पर बने एनीकट पर नहाने गया था। पत्नी नदी किनारे खड़ी रही, जबकि कानाराम एनीकट में उतर गया। उसे तैरना ठीक से नहीं आता था और नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। ये भी पढ़ें:सिरोही में हुआ पंजाब के राज्यपाल का स्वागत, भाजपा पदाधिकारियों ने भेंट की प्रसिद्ध तलवार शोर सुनकर दौड़ा जीजा, लेकिन नहीं बचा सका पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पास ही बस्सी निवासी उसका जीजा कमलेश बावरी मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक कानाराम पानी में डूब चुका था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देर शाम तक तलाश की गई। असफल रहने पर SDRF और सिविल डिफेंस को बुलाया गया। गुरुवार सुबह से एनीकट और आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन मृतक का सुराग नहीं मिला। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया किकानाराम के दो छोटे बच्चे हैं। बड़े बेटे धनराज की उम्र छह साल और छोटे बेटे मनराज की उम्र चार साल है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 20:13 IST
Tonk: पत्नी के सामने एनीकट में डूबा किसान, बचाने पहुंचा जीजा भी नहीं कर सका मदद; सर्च ऑपरेशन जारी #CityStates #Rajasthan #Tonk #TonkDistrict #PachewarPoliceStation #FarmerDrownsInMashiRiver #Anicut #SdrfSearchOperation #CivilDefense #KanaramBawari #SubahSamachar
