Rajasthan News: टोंक में इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच पर सवा करोड़ से अधिक का ऑनलाइन सट्टा पकड़ा, तीन गिरफ्तार

टोंक में जिला स्पेशल टीम ने इंग्लैंड-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर लगाए जा रहे सवा करोड़ रुपये से अधिक के ऑनलाइन सट्टे का खुलासा किया है। कार्रवाई पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में की गई, जहां एक मकान में छापामार कार्रवाई कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 12 मोबाइल, एक लैपटॉप, की-बोर्ड, दो कैलकुलेटर और नगदी बरामद की गई। टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के दौरान कार्रवाई सीओ सिटी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि जिला स्पेशल टीम के प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इन दिनों टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच खेले जा रहे हैं और मंगलवार रात को पाकिस्तान-इंग्लैंड का क्रिकेट मैच था। इसी दौरान पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के बटवालान मौहल्ला स्थित एक मकान में ऑनलाइन सट्टा संचालित होने की सूचना पर टीम ने दबिश दी। पढ़ें-Jodhpur News:भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय गैंग का पर्दाफाश, एम्स जोधपुर के सामने हुई वारदात से खुली कड़ी करोड़ों के ऑनलाइन सट्टे का हिसाब बरामद छापामारी के दौरान टीम ने एक करोड़ 27 लाख 34 हजार 850 रुपये के ऑनलाइन सट्टे का हिसाब-किताब बरामद किया। मौके से 7 हजार 740 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस ने सट्टे के संचालन में उपयोग किए जा रहे 12 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप मय की-बोर्ड सहित अन्य उपकरण जब्त किए। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कार्रवाई में इमरान (42) पुत्र मो. आबिद निवासी बटवालों का मोहल्ला थाना पुरानी टोंक, सलमान (30) पुत्र सईद निवासी सेंट थामस स्कूल के पास रजवन थाना कोतवाली तथा हारून (34) पुत्र आरिफ मियां निवासी खिडक़ी दरवाजा देशवाली मोहल्ला थाना को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पुरानी टोंक में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 19:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan News: टोंक में इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच पर सवा करोड़ से अधिक का ऑनलाइन सट्टा पकड़ा, तीन गिरफ्तार #CityStates #Crime #Rajasthan #Tonk #SubahSamachar