UP: एलिवेटेड रोड पर टोल शुरू, कार सवारों को देने होंगे 150 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 225 का चार्ज
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर अब टोल वसूली शुरू हो गई है। गणेशपुर स्थित टोल प्लाजा पर रविवार से वाहनों से टोल लिया जा रहा है। कार चालकों को एक तरफ के सफर के लिए 150 रुपये और 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर 225 रुपये चुकाने होंगे।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 25 अप्रैल को टोल की दरें जारी की थीं, जिसके बाद 26 अप्रैल से टोल वसूली लागू कर दी गई। 20 किमी दायरे के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत एनएचएआई के अनुसार टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।ऐसे वाहन मालिक 350 रुपये में मासिक पास बनवा सकेंगे। यह पास स्थानीय लोगों को बार-बार टोल देने से राहत देने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह भी पढ़ें:UP:चार साल में सिर्फ छह करोड़ खर्च, दस करोड़ अब भी खाते में, जयंत सिंह की सांसद निधि पर सवाल
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 12:51 IST
UP: एलिवेटेड रोड पर टोल शुरू, कार सवारों को देने होंगे 150 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 225 का चार्ज #CityStates #Meerut #दिल्लीदेहरादूनएक्सप्रेसवेटोल #गणेशपुरटोलप्लाजा #एलिवेटेडरोडटोलमेरठ #एक्सप्रेसवेटोलरेट #मेरठएक्सप्रेसवेखबर #कारटोल150रुपये #दिल्लीदेहरादूनहाईवे #एनएचएआईटोलदरें #मेरठट्रैफिकअपडेट #एक्सप्रेसवेटोलनियम #SubahSamachar
