Kangra News: सिटी में आज खास
प्रदर्शनीसमापन-कांगड़ा कला संग्रहालय धर्मशाला में चल रही तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन शाम 5 बजे होगा।प्रतियोगितासाइकिल रेस- साई के तहत संचालित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला में विश्व साइकिल दिवस पर सुबह 7:30 बजे से प्रतियोगिता होगी, 100 खिलाड़ी भाग लेंगे।मेला-उत्सवछिंज-लख दाता पीर बुहड़ा में सालाना छिंज व मेले का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे तीन दिवसीय अखंड पाठ के साथ होगा।धार्मिकशिव कथा- आलमपुर के गांव साई में नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ होगा।सत्संग- दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से मटौर में पूर्वाह्न 11 बजे से सत्संग का आयोजन किया जाएगा।यज्ञानुष्ठान- वेद मंदिर योल में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा यज्ञानुष्ठान, स्वामी राम स्वरूप सामवेद मंत्र की व्याख्या करेंगे।महायज्ञ- श्री राधा कृष्ण मंदिर योल में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का समापन शाम 6 बजे होगा।भागवत कथा-थुरल बाजार के गुप्तेश्वर महादेव सामुदायिक भवन में दोपहर 2 बजे से कथावाचक स्वामी सुदर्शनाचार्य प्रवचन देंगे।काम की बातआपातकालीन सेवाएं-नागरिक अस्पताल कांगड़ा में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण और गायनी विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी आपातकालीन वार्ड में सेवाएं देंगे।सड़क बंद-शाहपुर-रैत-नेरटी-कोहला सड़क मार्ग मरम्मत कार्य के चलते 8 से 30 जून तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। वाहन रैत-कुथार चौक सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।आवाजाही-चामुखा से बंगाणा रोड अपग्रेडेशन के चलते 10 जून से 9 जुलाई तक बंद रहेगा। वाहन निहारी से खैरन खड्ड व अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।आवागमन बंद-कृषि फार्म हाउस से नवोदय विद्यालय पपरोला संपर्क मार्ग की मरम्मत के चलते 7 से 15 जून तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। केवल आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 19:44 IST
Kangra News: सिटी में आज खास #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
