Haridwar News: आज कनखल, बहादराबाद, जगजीतपुर में होगी चार घंटे बिजली कटौती
हरिद्वार। ऊर्जा निगम की ओर से सोमवार को कनखल, बहादराबाद और जगजीतपुर में चार घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित होगी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ सकता है।जगजीतपुर और कनखल द्वितीय उपसंस्थान क्षेत्रों में जर्जर विद्युत तारों को बदला जाएगा जबकि बहादराबाद उपसंस्थान क्षेत्र में लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसलिए सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इसके बाद दोपहर दो बजे तक बहाल की जाएगी। बिजली कटौती के चलते बहादराबाद क्षेत्र के बैरियर नंबर छह, सिडकुल हाईवे, डेंसो चौक, साईं धाम कॉलोनी, आरके पुरम कॉलोनी और जमालपुर खुर्द समेत कई इलाके प्रभावित रहेंगे। कनखल क्षेत्र के हनुमंतपुरम, गंगा प्रदूषण, बृज विहार, मारुति वाटिका, फुटबॉल ग्राउंड, राजा विहार और राजा गार्डन में भी आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा जगजीतपुर के देव विहार, उमराव एन्क्लेव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली गुल रहेगी। अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने बताया कि आवश्यक मरम्मत कार्य को देखते हुए यह शटडाउन लिया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 18:57 IST
Haridwar News: आज कनखल, बहादराबाद, जगजीतपुर में होगी चार घंटे बिजली कटौती #TodayThereWillBePowerCutForFourHoursInKankhal #Bahadrabad #Jagjitpur #SubahSamachar
