Kangra News: सिटी में आज खास

शिविरनेचुरोपेथी शिविर-लॉयंस क्लब धर्मशाला की ओर से प्रयास भवन में सुबह 9 बजे से न्यूरोथैरेपी और नेचुरोपेथी चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।टीबी जांच-स्वास्थ्य खंड गोपालपुर के अपर और लोअर मैंझा में सुबह 9:30 बजे से शिविर। मौके पर होंगे डिजिटल एक्सरे।रक्तदान-नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब शहीदी दिवस को सुबह 10 बजे से राणा फार्म बौढ़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाएगा।रोजगारसाक्षात्कार-मेटेनरे लिमिटेड डमटाल की ओर से 20 ट्रेनी पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय नूरपुर में सुबह 10 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे।मेला-उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में निजी कंपनी की ओर से सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।मेला उत्सवसांस्कृतिक संध्या-ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में छिंज मेले के उपलक्ष्य में शाम 7 से रात 10 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।बैठकजनचेतना-सामाजिक संस्था जनचेतना की बैठक सोमवार सुबह 11 बजे धर्मशाला में अध्यक्ष आरसी कटोच की अध्यक्षता में।काम की बातसड़कें बंद- उपमंडल डाडासीबा के तहत कोटला बेहड़-बिल्वन रोड मरम्मत कार्य के चलते 24 मार्च तक हर प्रकार के यातायात के लिए बंद रहेगा। वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग कलोह-परागपुर-ढलियारा-डाडासीबा-संसारपुर टैरेस का उपयोग करें।आवाजाही बाधित-कलदून-जवाली मार्ग एफडीआर तकनीक से सड़क निर्माण के कारण 31 मार्च तक बंद रहेगा। वाहन चालक जवाली-हार खब्बल-चालियां अथवा लब-जौंटा-मस्तगढ़ सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 20:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सिटी में आज खास #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar