Kangra News: सिटी में आज खास
रोजगारशारीरिक परीक्षा-पशु मित्र भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा लोअर लंबागांव स्थित डीएवी स्कूल के समीप मैदान में सुबह 9 बजे से।मल्टी टास्क वर्कर्स-खेल परिसर धर्मशाला में पशुपालन विभाग के मल्टी टास्क वर्कर्स (कस्बा नरवाणा एवं जदरांगल) के लिए सुबह 9 बजे से शारीरिक परीक्षा ली जाएगी।खेलकूदफुटबाल-पुलिस मैदान धर्मशाला में कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी पूर्वाह्न 11 बजे अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।शिविरटीबी जांच-स्वास्थ्य खंड नगरोटा के मसल में सुबह 10 बजे से विशेष जांच शिविर में पोर्टेबल एक्सरे मशीन से टीबी की जांच की जाएगी।धार्मिकबगलामुखी जयंती-बगलामुखी मंदिर झुलाड़ (रैत) में सुबह 8 बजे पूजा-अर्चना के बाद बगलामुखी पाठ का आयोजन किया जाएगा।भंडारा-अमलेला पंचायत के भुट्टूए ड़ा खूह में नवनिर्मित शनिदेव मंदिर में मूर्ति स्थापना के बाद दोपहर 1 बजे से भंडारा लगाया जाएगा।काम की बातड्राइविंग टेस्ट-मारंडा के पास दैहण मेला ग्राउंड में सुबह 10 बजे से दोपहिया और चौपहिया वाहनों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।बिजली बंद-विद्युत उपमंडल मझीण के तहत आवश्यक रखरखाव के कारण सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मझीण, देहरिया, सर्वनाटी, दलोह, चौकी डोरिया, सियालकड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।फायरिंग अभ्यास-टांडा फायरिंग रेंज में सुबह 8 से रात 10 बजे तक सेना का फायरिंग अभ्यास होगा। कोहाला, कच्छयारी, खोली व घुरकड़ी के ग्रामीण रेंज के पास न जाएं।यातायात बंद-मरम्मत कार्य के चलते रैत-नेरटी-कोहला रोड 22 मई तक बंद रहेगा। वाहन चालक रैत-कुठार चौक, पुहाड़ा चुरथा और हरनेरा-बडंज मार्गों का प्रयोग करें।सड़क बंद-मरम्मत कार्य के कारण खबली दोसड़का-नादौन रोड 15 मई तक बंद रहेगा। आवाजाही के लिए कथोग से सिहोरपई मार्ग का उपयोग किया जा सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 21:40 IST
Kangra News: सिटी में आज खास #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
