News Updates: बंगाल में बॉर्डर पोस्ट पर आग, फ्यूल डिपो में धमाके से बीएसएफ अधिकारी की मौत
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित बीएसएफ के एक बॉर्डर आउटपोस्ट में आग लगने से एक अधिकारी की मौत हो गई। घटना हिंगलगंज इलाके के बांक्रा बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) में हुई। अधिकारियों के अनुसार आग लगने से पहले फ्यूल डिपो में विस्फोट हुआ। इसके बाद तेजी से आग फैल गई। इस दौरान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) जगी राम डिपो के अंदर फंस गए और उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह फ्यूल डिपो सुंदरबन के नदीय क्षेत्रों में गश्त करने वाली बीएसएफ की नौकाओं के लिए ईंधन उपलब्ध कराता था। घटना में किसी अन्य के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। यह आउटपोस्ट बीएसएफ की 77वीं बटालियन के अंतर्गत आता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 04:57 IST
News Updates: बंगाल में बॉर्डर पोस्ट पर आग, फ्यूल डिपो में धमाके से बीएसएफ अधिकारी की मौत #IndiaNews #National #TodayNews #WestBengal #Bsf #SubahSamachar
