News Updates: केरल में शराब पर टैक्स घटाने के प्रस्ताव पर सियासत; थूथुकुडी में आंधी के कारण छह घायल
हैदराबाद में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि मियापुर के एक अपार्टमेंट में अपनी बहनों के साथ रह रही छात्रा ने शनिवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को छात्रा का लिखा हुआ एक नोट मिला है, जिसमें उसने कहा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस को शक है कि आज हो रही नीट की दोबारा परीक्षा के दबाव को न झेल पाने के कारण उसने आत्महत्या की है। तमिलनाडु में भी नीट परीक्षा से पहले छात्र ने की आत्महत्या नीट-यूजी परीक्षा से पहले तमिलनाडु के कृष्णागिरि में भी एक छात्र के कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह दावा किया जा रहा है कि छात्र कथित तौर पर रविवार को होने वाली नीट परीक्षा में फेल होने के डर से तनाव में था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी सामने आई कि 20 वर्षीय छात्र वेत्रियानंदम कृष्णागिरी जिले के होसुर इलाके का रहना वाला था। वह परिवार का छोटा बेटा था और पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बताया गया कि शनिवार दोपहर में जब उसकी मां दुकान गई हुई थीं। पिता काम के लिए घर से बाहर थे। उसी दौरान वेत्रियानंदम ने कथित तौर पर घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्र पिछले तीन साल से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह अब तक दी गई सभी परीक्षाओं में असफल रहा। रविवार को होने वाली नीट परीक्षा में फेल होने के डर से कथित तौर पर वह तनाव में था। छात्र का एक तथाकथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने माता-पिता के लिए भावुक संदेश लिखा। छात्र ने अपने बहन और भाई के भविष्य को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। छात्र ने कथित सुसाइड नोट में लिखा कि नीट परीक्षा के डर से वह पिछले एक महीने से ठीक से सो नहीं पा रहा था। उसने अपनी मां, पिता और बड़े भाई के नाम लिखी चिट्ठी में कहा है कि इस बार भी फेल होने के डर से वह गलत फैसला ले रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 14:40 IST
News Updates: केरल में शराब पर टैक्स घटाने के प्रस्ताव पर सियासत; थूथुकुडी में आंधी के कारण छह घायल #IndiaNews #National #TodayNews #HindiNews #Neet #SubahSamachar
