Meerut News: बिजली बिल राहत योजना का आज अंतिम दिन, कैश काउंटर खुले रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। बिजली बिल राहत योजना में शनिवार को 100 प्रतिशत ब्याज माफी पाने का अंतिम मौका है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अंतिम उपभोक्ता की उपस्थिति तक कैश काउंटर खोलने के निर्देश दिए हैं। इस योजना का तीसरा चरण 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के घरेलू (दो किलोवाट तक) और वाणिज्यिक (एक किलोवाट तक) श्रेणी व भार के नेवर पेड एवं लॉन्ग अनपेड और विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में छूट के लिए सभी पात्र उपभोक्ताओं के हित में राहत दी गई है। बिजली बिल सरचार्ज पर 100 प्रतिशत की छूट और मूल राशि पर 15 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। अब तक मेरठ क्षेत्र मेरठ-द्वितीय के 62813, मेरठ क्षेत्र मेरठ-प्रथम के 4554, मुरादाबाद क्षेत्र के 148046, सहारनपुर क्षेत्र के 91481 उपभोक्ता, बुलन्दशहर क्षेत्र के 100056 उपभोक्ता योजना का लाभ उठा चुके हैं। योजना के तहत डिस्कांम की ओर से अब तक 574.37 करोड़ रुपये की छूट प्रदान की जा चुकी है। कुल 658686 उपभोक्ताओं को योजना का प्रत्यक्ष लाभ दिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 16:34 IST
Meerut News: बिजली बिल राहत योजना का आज अंतिम दिन, कैश काउंटर खुले रहेंगे #TodayIsTheLastDayOfTheElectricityBillReliefScheme #CashCountersWillRemainOpen #SubahSamachar
