Kangra News: सिटी में आज खास कार्यक्रम
खेलचैलेंजर ट्रॉफी-धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चैलेंजर ट्रॉफी का शुभारंभ सुबह 9 बजे। पहला मुकाबला रेड और ब्लू टीम के बीच होगा।बैठककॉलेज टीचर्स-हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की बैठक धर्मशाला कॉलेज के सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी।पैरा वर्कर-जल शक्ति विभाग में तैनात पैरा वर्कर 29 जून को धर्मशाला में दोपहर 12:30 बजे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैठक करेंगे।धार्मिकप्रकटोत्सव-कबीर प्रकटोत्सव पर सुबह 10 बजे से कबीर धाम भेडू (मरूंह) में सत्संग होगा। इसके बाद छबील भी लगाई जाएगी।श्रीमद्भागवत कथा-रक्कड़ के चपलाह में श्रीमद्भागवत कथा में सुबह 10 से पंडित सुमित शास्त्री श्रीकृष्ण की लीलाओं का बखान करेंगे।भंडारा-पुलिस थाना परिसर संसारपुर टैरेस में शिव मूर्ति की स्थापना के उपलक्ष्य में दोपहर 12 बजे से भंडारा लगाया जाएगा।काम की बातसड़क बंद-गगल-त्यारा-लंज सड़क पर भोर बल्ली के पास पुलिया मरम्मत कार्य के चलते दोपहर बाद 2 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ग्रामीण वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।मार्ग अवरुद्ध-गंदड़ सियारा-कुडाना लिंक रोड पर सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट निर्माण कार्य किया जाएगा। इस कारण मार्ग 25 जुलाई तक वाहनों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। वाहन चालक इस दौरान खैरा-प्रागे दा गल्लू मार्ग और कुरु केलण-कोटलू सड़क से आवागमन कर सकेंगे।बिजली बंद-विद्युत उपमंडल नंबर-2 पुराना कांगड़ा के तहत 11 केवी घुरकड़ी दौलतपुर फीडर के रखरखाव कार्य के कारण सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक जोगीपुर, पुराना कांगड़ा, नंदरूल, जयन्ती माता मंदिर, राजल, भलेढ़, भारथा सहित संबंधित दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 21:38 IST
Kangra News: सिटी में आज खास कार्यक्रम #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
