कानपुर में लैंबोर्गिनी कार से मारी टक्कर: महंगी गाड़ी और शौक के लिए चर्चा में आया था तंबाकू कारोबारी का परिवार

कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर तंबाकू कारोबारी के बेटे ने अपनी लैंबोर्गिनी कार से फर्राटा भरते समय ऑटो, बुलेट में टक्कर मार दी। इसके बाद खुद भी बेकाबू होकर कार फुटपाथ पर चढ़ गई। कार की चपेट में आने से वाहन सवारों समेत चार लोग घायल हो गए। लोगों ने कार को घेर लिया तभी लैंबोर्गिनी के पीछे चल रही कार से आए बाउंसरों ने लोगों को धक्कामुक्की कर हटाया। कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकालने के बाद निजी अस्पताल भेजा। चालक को दौरा आने के कारण हादसा होने का दावा किया जा रहा है। आर्यनगर निवासी केके मिश्रा तंबाकू के बड़े कारोबारी हैं। उनके बेटे शिवम रविवार दोपहर अपनी लैंबोर्गिनी कार से ग्रीन पार्क की ओर जा रहे थे। अचानक रिंग वाले चौराहे के पास कार बेकाबू हो गई। सड़क किनारे खड़ी ऑटो, बुलेट में टक्कर मारने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 11:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर में लैंबोर्गिनी कार से मारी टक्कर: महंगी गाड़ी और शौक के लिए चर्चा में आया था तंबाकू कारोबारी का परिवार #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurRoadAccident #SubahSamachar