काकोली घोष ने अपनी ही पार्टी के कल्याण बनर्जी पर ये क्या आरोप लगा दिए?
कुछ दिन पहले ही विधानसभा के चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा राज्य में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई शुभेंदु अधिकारी राज्य के सीएम बने जिसके बाद से राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है.. हालांकि एक तरफ जहां ममता बनर्जी की टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी की पार्टी में अंदरूनी कलह सामने आ रही है टीएमसी के नेता आपस में ही टकराने लगे हैं दरअसल पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर होने के बाद से ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में कलह की खबरें सामने आ रही हैं.. हालांकि अब ये कलह अंदर तक ही सीमित नहीं रही है बल्कि अब ये कलह सार्वजनिक हो गई है दरअसल टीएमसी नेता काकोली घोष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत की गई है पत्र में काकोली घोष ने लोकसभा स्पीकर से अपनी पार्टी के चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति मांगी है
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 11:16 IST
काकोली घोष ने अपनी ही पार्टी के कल्याण बनर्जी पर ये क्या आरोप लगा दिए? #IndiaNews #Delhi #FormalComplaint #IndiaNewsInHindi #KakoliGhosh #KalyanBanerjee #LatestIndiaNewsUpdates #LokSabha #LokSabhaSpeaker #MisogynisticBehavior #OmBirla #SubahSamachar
