Meerut News: समर कैंप में हॉकी खिलाड़ियों को दिए टिप्स

संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज के मैदान में चल रहे हॉकी समर कैंप में बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ हॉकी कोच ज्ञानेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को टिप्स दिए। इस दौरान 70 बच्चों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया को फिटनेस पर ध्यान देने और खेल पर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों को खेल से जुड़ी बेसिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर में भाग लेने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसलिए बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी ध्यान देने के लिए कहा। इस मौके प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर कोच जोगेंद्र सिंह व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 19:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: समर कैंप में हॉकी खिलाड़ियों को दिए टिप्स #TipsGivenToHockeyPlayersInSummerCamp #SubahSamachar