ऊना में दर्दनाक हादसा: बाथड़ी में चढ़ाई के दौरान झुग्गियों पर पलटा टिप्पर, मां-बेटी की मौत, चालक हुआ फरार

ऊना केहरोली क्षेत्र के औद्योगिक इलाके बाथड़ी में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, क्रेशर से जुड़ा एक पंजाब नंबर का टिप्पर चढ़ाई पर जा रहा था। इसी दौरान टिप्पर अचानक पीछे की ओर आ गया और करीब 10 फुट गहरे गड्ढे में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों पर जा गिरा। हादसे में झुग्गी में मौजूद रिंकू देवी (40 वर्ष) और उनकी 6 वर्षीय बेटी कोमल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मोहन रावत सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और टिप्पर चालक की तलाश को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। हादसे की पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 04, 2026, 20:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ऊना में दर्दनाक हादसा: बाथड़ी में चढ़ाई के दौरान झुग्गियों पर पलटा टिप्पर, मां-बेटी की मौत, चालक हुआ फरार #CityStates #Una #Accident #HimachalPolice #SubahSamachar