राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू के खुलासे के बाद भी दो बड़े नाम कार्रवाई से बाहर, खामोशी पर उठ रहे बड़े सवाल

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की भूमिका का राजफाश हो चुका है। वह खुद इस खेल का मास्टरमाइंड रहा है। हैरत की बात है कि टिन्नू ने अपने वीडियो बयान में अनिल मिश्रा का नाम लिया था। स्पष्ट कहा था कि गणना की जिम्मेदारी अनिल मिश्रा की रहती थी। वहीं, एसआईटी के सामने उसने अनिल के साथ-साथ गोपाल राव का भी नाम लिया था। इसके बावजूद इन दोनों पदाधिकारियों पर कार्रवाई तो छोड़ो, सख्ती से पूछताछ तक नहीं की गई। चढ़ावा चोरी का मामला उजागर होने के बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों व उससे जुड़े लोगों ने चुप्पी साध ली थी। कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। लेकिन, करीब दस दिन बाद अचानक टिन्नू यादव ने एक वीडियो बयान जारी किया था। साथ ही कई टीवी चैनलों पर इंटरव्यू भी दिए थे, जिसमें वह खुद को निर्दोष बताता रहा था। साथ में कह रहा था कि दान की राशि की गणना व हिसाब-किताब की जिम्मेदारी अनिल मिश्रा की रहती थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 09:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू के खुलासे के बाद भी दो बड़े नाम कार्रवाई से बाहर, खामोशी पर उठ रहे बड़े सवाल #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #RamMandirDonationTheft #TinnuYadav #AnilMishra #GopalRao #SubahSamachar