UP News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर 17 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव, देरी से चलेंगी गाड़ियां

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 17 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है। आठ से 10 मई तक इन गाड़ियों को प्रारंभिक स्टेशनों से तीन घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि 55330 बरेली जंक्शन-कासगंज जंक्शन सवारी गाड़ी को बरेली से 45 मिनट, 15061 कासगंज जंक्शन-लालकुआं एक्सप्रेस को कासगंज से 40 मिनट, 55335 कासगंज जक्शन-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी को 80 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 55337 कासगंज-भरतपुर सवारी गाड़ी को 20 मिनट, 55332 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी को 100 मिनट, 05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी को 120 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी को 50 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 03:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर 17 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव, देरी से चलेंगी गाड़ियां #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Railway #Train #PoliceBharti2026 #SubahSamachar