UP Police Bharti Exam: परीक्षा विशेष चार ट्रेनों की समय सारिणी जारी, आठ रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की 120 बसें
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने रविवार को दो जोड़ी यानी चार परीक्षा विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। बरेली और मुरादाबाद में दो जोड़ी यानी चार गाड़ियों की रैक को आरक्षित किया गया है। वहीं, रोडवेज ने भी आठ से 10 जून तक रोजाना 40-40 बसों को परीक्षा के लिए आरक्षित किया है। बस अड्डों पर 24 घंटे कंट्रोल रूम और रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान आठ, नौ और 10 जून को 05309 परीक्षा विशेष गाड़ी बरेली जंक्शन से तड़के 4:00 बजे चलने के बाद 4:48 बजे बदायूं, 5:00 बजे उझानी पहुंचेगी। यहां से सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, सिकंदराराऊ, हाथरस होते हुए सुबह 8:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। 05310 परीक्षा विशेष गाड़ी मथुरा जंक्शन से अपराह्न 3:10 बजे चलने के बाद 4:17 बजे उझानी, 5:35 बजे बदायूं और शाम 5:50 बजे बरेली जंक्शन आएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 03:19 IST
UP Police Bharti Exam: परीक्षा विशेष चार ट्रेनों की समय सारिणी जारी, आठ रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की 120 बसें #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #PoliceBharti2026 #Train #UpRoadways #Bus #PoliceBharti2026Up #SubahSamachar
