Delhi NCR News: धुल-जॉन के तूफानी पारी में उड़े टाइगर्स, सेंट्रल दिल्ली किंग्स नौ विकेट से जीती
-बारिश से प्रभावित मुकाबले में 18 ओवर का हुआ खेल, धुल ने 28 गेंदों में 76 तो जॉन ने 34 गेंदों में नाबाद 83 रन बनाएसंवाद न्यूज एजेंसीनई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग के बारिश से प्रभावित मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने नई दिल्ली टाइगर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को बारिश के कारण 18-18 ओवर का कर दिया गया। टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 185 रन बनाए, जिसे किंग्स ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।नई दिल्ली टाइगर्स की ओर से कप्तान हिम्मत सिंह ने 21 गेंदों में 46 रन की तेजतर्रार पारी खेली। केशव दलाल सिंह ने 31 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि मनीष सहरावत ने 19 गेंदों में 37 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के गवनीश खुराना सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए।186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने आक्रामक शुरुआत की। कप्तान यश धुल और सिद्धार्थ जॉन ने पहले विकेट के लिए 126 रन की बड़ी साझेदारी की। धुल ने महज 28 गेंदों में 76 रन ठोके। उनकी पारी में आठ छक्के और छह चौके शामिल रहे।धुल के आउट होने के बाद सिद्धार्थ जॉन ने युगल सैनी के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। जॉन ने 34 गेंदों में नाबाद 83 रन की तूफानी पारी खेली और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाकर नौ विकेट से जीत दिला दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 19:38 IST
Delhi NCR News: धुल-जॉन के तूफानी पारी में उड़े टाइगर्स, सेंट्रल दिल्ली किंग्स नौ विकेट से जीती #TigersBlownAwayByDhulAndJohn'sExplosiveInnings;CentralDelhiKingsWinByNineWickets #SubahSamachar
