फैंस को मिलेगी एक्शन की डबल डोज, टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल साथ करेंगे फिल्म? एक्टर की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
बागी फ्रैंचाइज की फिल्मों के जरिए टाइगर श्रॉफ ने दर्शकों के बीच अपने लिए एक खास जगह बनाई है। वहीं कमांडो फेम एक्टर विद्युत जामवाल भी अपने जबरदस्त एक्शन के लिए फिल्मों में जाने जाते हैं। अब यह दोनों ही एक साथ फैंस को बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं। जानिए, यह दोनों किस फिल्म प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रहे हैं। दोनों एक्टर्स ने दिया अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिंट टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल ने गुरुवार देर रात एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की। इस पोस्ट में एआई इमेज से पोस्टर बनाया गया था, जिसमें दोनों एक्टर्स नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा, दो लीजेंड, एक एपिक शोडाउन। साथ ही टाइगर श्रॉफ वर्सेस विद्युत भी लिखा है। पोस्टर में दोनों एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोजेक्ट या फिल्म को टी-सीरीज पेश करेगा, इस बात का जिक्र भी पोस्टर पर किया गया है। इससे ज्यादा कोई जानकारी पोस्टर पर साझा नहीं की गई। फिल्म के नाम का भी जिक्र नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 07:37 IST
फैंस को मिलेगी एक्शन की डबल डोज, टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल साथ करेंगे फिल्म? एक्टर की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल #Bollywood #National #VidyutJammwal #TigerShroff #VidyutJammwalUpcomingProject #SubahSamachar
