बरेली में दर्दनाक घटना: बंदर ने मारा झपट्टा, छत से गिरकर तीन साल की बच्ची की मौत

बरेली के थाना इज्जतनगर के गांव मुड़िया अहमदनगर में एक परिवार में बुधवार को होली के उल्लास के बीच एक चीख ने सन्नाटा पसार दिया। घर की छत पर होली खेल रही तीन वर्षीय मासूम बच्ची बंदर की घुड़की से डरकर भागी तो अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। परिजन उसे तुरंत शहर के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन साहू की तीन साल की बेटी आकांक्षा उर्फ तनिष्का बुधवार सुबह परिवार के अन्य बच्चों के साथ घर की छत पर होली खेल रही थी। इस दौरान बंदरों का एक झुंड वहां आ गया। तनिष्का के हाथ में गुलाल की थैली देख एक बंदर ने उसकी ओर झपट्टा मारते हुए घुड़की दी। इससे बच्ची बुरी तरह सहम गई। डर से पीछे हटते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सड़क पर जा गिरी। बच्ची की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो देखा कि बच्ची के सिर से काफी खून बह रहा है। वह तनिष्का को तत्काल शहर के अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 06:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेली में दर्दनाक घटना: बंदर ने मारा झपट्टा, छत से गिरकर तीन साल की बच्ची की मौत #CityStates #Bareilly #MonkeyAttack #C #GirlDied #SubahSamachar