Chamoli News: नंदानगर में तीन गांवों का आंदोलन आज
नंदानगर। राजकीय इंटर काॅलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग के लिए घूनी, रामणी और पडेरगांव के अभिभावक 25 मई सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय नंदानगर में प्रदर्शन करेंगे। पीटीए अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और पूर्व एसएमसी अध्यक्ष सोहन सिंह नेगी का कहना है कि कई बार शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मांग करने के बाद भी विद्यालय में विज्ञान संकाय का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। नंदानगर में आंदोलन के बाद भी यदि मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 16:30 IST
Read More:
Three villages protest in Nandanagar today
Chamoli News: नंदानगर में तीन गांवों का आंदोलन आज #ThreeVillagesProtestInNandanagarToday #SubahSamachar
