Delhi NCR News: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, सात वाहन बरामद

अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस और राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान केशोपुर निवासी मितर सेन, महेश कुमार और रोहन के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने रघुबीर नगर स्थित घोड़ा मंदिर के पास घेराबंदी कर दो वाहन चोरों को पकड़ा। इनके पास से एक स्कूटी मिली, जिसे विकासपुरी से चुराई गई थी। मितर सेन, महेश कुमार ने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच और चोरी की स्कूटियां बरामद कर ली। वहीं राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने वाहन चोर रोहित को गिरफ्तार किया। वह एक रेस्टोरेंट में डिशवॉशर का काम करता है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 मार्च को बबलू कुमार ने बेरी वाला बाग इलाके से अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, सात वाहन बरामद #ThreeVehicleThievesArrested #SevenVehiclesRecovered #SubahSamachar