Agra News: गोदाम में सीढि़यों के नीचे निकले तीन सांप, जंगल में छोड़े
आगरा। तेहरा सैंया के सहकारी समिति के गोदाम में सीढि़यों के नीचे तीन कॉमन सैंड बोआ सांप नजर आए। कर्मचारियों ने वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस के कर्मियों को सूचना दी। टीम ने तीनों सांपों को सुरक्षित निकालकर उन्हें जंगल में छोड़ दिया। तेहरा सैंया स्थित सहकारी समिति के सरकारी गोदाम में तीन कॉमन सैंड बोआ (एरीक्स कोनिकस) सांपों को देखकर कर्मचारियों ने हेल्पलाइन नंबर 9917109666 पर संपर्क किया। वाइल्डलाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस टीम पहुंची और सीढि़यों के नीचे के क्षेत्र को देखा, जहां शुरू में दो सांप नजर आए, लेकिन बचाव दल ने तीसरे सांप को भी खोज निकाला और उपकरणों की मदद से तीनों सांपों को पकड़ लिया। सांपों को ट्रांजिट फैसिलिटी में गहन निगरानी में रखा गया, इसके बाद उन्हें प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि कॉमन सैंड बोआ सांप जहरीले नहीं होते और मानव के लिए हानिरहित हैं। ये चूहों की आबादी को नियंत्रित करते हैं, इसलिए किसानों और गोदाम कर्मचारियों के अच्छे मित्र भी कहे जा सकते हैं। ये गैर विषैले सांप बिल में अंधेरे, बंद और शांत स्थान पर शरण लेते हैं।------------मारें नहीं, सूचना देकर रेस्क्यू कराएंवाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर बैजूराज एमवी ने कहा कि ये सांप जहरीले नहीं हैं, इसलिए इन्हें मारें नहीं। जब भी देखें, टीम के हेल्पलाइन नंबर 9917109666 पर सूचना दें। ये सांप गोदामों और भंडारण स्थलों पर गर्मी में पहुंच जाते हैं। सीढि़यों के नीचे तीन कॉमन सैंड बोआ सांप न सीढि़यों के नीचे तीन कॉमन सैंड बोआ सांप न
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 17, 2026, 02:51 IST
Agra News: गोदाम में सीढि़यों के नीचे निकले तीन सांप, जंगल में छोड़े #ThreeSnakesFoundUnderStairsInWarehouse #ReleasedIntoTheWild #SubahSamachar
