Una News: कुटलैहड़ में 25 करोड़ से चकाचक होंगी तीन सड़कें
नारी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत 27 किलोमीटर लंबी ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिनमें से 20 करोड़ खर्च हो चुके हैं और शेष काम युद्ध स्तर पर चला हुआ है। सड़कों की टारिंग हो रही है। गांव त्यूड़ी वाया बदोली से धमांदरी तक नौ किलोमीटर लंबी सड़क पर दोनों ओर बजरी कंक्रीट डालकर काम किया जा रहा है। साथ ही वर्षा के पानी की निकासी का भी लोक निर्माण विभाग इंतजाम कर रहा है। वहीं बसाल पुल से लेकर गांव सलांगड़ी तक साढ़े नौ किलोमीटर रोड को भी चकाचक किया जा रहा है। तीसरा लिंक रोड गांव धमांदरी से अंबेहड़ा तक आठ किलोमीटर है। इसके दोनों और सीमेंट कंक्रीट से मजबूती दी जा रही है ताकि बरसाती पानी से बचने का पूरा प्रयास किया जा सके। 27 किलोमीटर लंबे लिंक रोड पर सीमेंट कंक्रीट बेस और उस पर डामर या लुक डालकर पक्का किया जा रहा है। पुलियों की भी मरम्मत हो रही है। विधायक विवेक शर्मा का कहना है कि कुटलैहड़ क्षेत्र में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से जारी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 23:50 IST
Una News: कुटलैहड़ में 25 करोड़ से चकाचक होंगी तीन सड़कें #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
