दर्दनाक हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी तिराहे के पास रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक की चपेट में आने से सेवानिवृत प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह (61), बड़े भाई कमला सिंह (65) और साढ़ू प्रेम सिंह की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और एक तिलकोत्सव समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जैसे ही सोमवार को लोगों को इस हादसे की जानकारी मिली, स्तब्ध रह गए। घर और पोस्टमार्टम हाउस पर परिचितों-रिश्तेदारों की भीड़ जुटी रही। कैसे हुआ हादसा राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तिलया गांव निवासी श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह अपने सगे भाई कमला सिंह के साथ रविवार की रात रॉबर्ट्सगंज एरिया में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उनके साथ साढ़ू प्रेम सिंह निवासी हिंदुआरी भी साथ गए हुए थे। रात 11 बजे के करीब तीनों लोग एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही तीनों लोग हिंदुआरी चौकी के सामने तिराहे के पास पहुंचे पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी की स्थिति बन गई। इसे भी पढ़ें;महाशिवरात्रि 2026: असमिया वैभव में सजेंगे शिव-गौरा, भक्त होंगे बराती; रस्मों को लेकर भक्तिमय हुआ माहौल हिंदुआरी चौकी पुलिस तीनों को आनन-फानन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि तीनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 09:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दर्दनाक हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा #CityStates #Sonebhadra #Varanasi #UttarPradesh #SonbhadraNews #SonbhadraLatestNews #RoadAccident #SubahSamachar