Siddharthnagar News: 119 शीशी कोडिन कफ सिरप और नशीली दवा बरामद, नेपाली नागरिक सहित 3 पकड़े गए

मोहाना पुलिस और एसएसबी 66वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने रविवार को क्षेत्र के भरमी से पननी मार्ग से दो और सड्डा मोड़ से एक संदिग्ध सहित तीन लोगों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में एक नेपाली नागरिक है। तलाशी में इनके कब्जे से 119 शीशी कोडिनयुक्त कफ सिरप और 160 गोली नशीली दवा बरामद किया। इसके साथ ही 18305 रुपये बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में नेपाल में लेकर जाकर बिक्री करने की जानकारी दी। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज करके जेल भेज दिया। मोहाना थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीओ सदर विश्वजीत सौरयान ने यह जानकारी दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 17:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Siddharthnagar News: 119 शीशी कोडिन कफ सिरप और नशीली दवा बरामद, नेपाली नागरिक सहित 3 पकड़े गए #CityStates #Siddharthnagar #SiddharthnagarUpdateNews #CityAndState #SubahSamachar