Gurugram News: युवक के साथ मारपीट करने मामले नाबालिग सहित तीन काबू
होटल में घुसकर पीड़ित के साथ की थी मारपीट गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना व अपराध शाखा फर्रुखनगर की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए युवक के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। वहीं, एक नाबालिग आरोपी को भी काबू किया है। आरोपियों ने 4 जुलाई को होटल में घुसकर पीड़ित के साथ मारपीट की थी। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष उर्फ बच्ची निवासी खेड़ा खुर्रमपुर गांव, गुरुग्राम और अनिल निवासी जहदपुर गांव, झज्जर के रूप में हुई है।आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मनीष एक निजी कंपनी में काम करता है और अनिल ने होम्योपैथी में डिप्लोमा किया हुआ है। 3 जुलाई की रात को को मनीष अपने अन्य साथियों के साथ शिकायतकर्ता लोकेश यादव के घर के पास शराब पी रहा था। इसी बात को लेकर आरोपियों व शिकायतकर्ता के चाचा रमेश के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद शिकायतकर्ता पक्ष मनीष को समझाने गए तो वहां पर भी उनके बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद मनीष ने 4 जुलाई को योजना बनाकर सुबह करीब 11.30 बजे अपने अन्य साथियों के साथ शिकायतकर्ता लोकेश यादव के होटल में जाकर मारपीट की थी। घायल लोकेश यादव के सिर में 25 टांके आए। मारपीट की पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी मनीष व अनिल पर शस्त्र अधिनियम के तहत एक-एक मामला गुरुग्राम में पहले भी दर्ज है। ---- आगामी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ के दौरान मारपीट मामले में अन्य लोगों की संलिप्ता सामने आई है। जल्द ही उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 16:01 IST
Gurugram News: युवक के साथ मारपीट करने मामले नाबालिग सहित तीन काबू #ThreePeople #IncludingAMinor #ArrestedForAssaultingAYouth #SubahSamachar
